धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने


नई दिल्ली /  चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। धोनी ने दिल्ली केपिटल के खिलाफ 35 रनों की अपनी पारी के दौरान एक छक्का लगाते ही नंबर एक पर चल रहे अपनी ही टीम के सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया। रैना ने मैच के दौरान धोनी के 186 छक्कों के बराबर कर ली थी पर धोनी ने अपनी पारी में एक छक्का लगा दिया। जिससे आईपीएल में उनके 187 छक्के हो गये।


आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के


296 क्रिस गेल


187 महेंद्र सिंह धोनी


186 सुरेश रैना


184 रोहित शर्मा


178 विराट कोहली


163 डेविड वार्नर