नई दिल्लीः- द्वारका के सेक्टर 4 स्थित कार्यालय में पूर्वांचल जनता पार्टी सेक्यूलर द्वारा आगमी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में एक सभा का आयोजन किया गया। सभा में राष्टीय संयोजक मुकेश सिंह एवं राष्टीय अध्यक्ष सतीश चंद झा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिमी दिल्ली लोकसभा से पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष सतीश चंद्र झा के नाम की घोषणा कर पूर्वांचल जनता पार्टी सेक्यूलर पश्चिमी दिल्ली से सर्व प्रथम उम्मीदवार की घोषणा करने वाल पश्चिमी दिल्ली की पहली पार्टी बन गई है। जिसकी शुरुआत द्वारका से औपचारिक तौर पर घोषणा कर दी। पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण काननू बना कर लागू करना, जरुरतमंद लोगों के लिए आरक्षण मुहैया कराना बिना किसी जाति या धर्म के आधार पर।
इस अवसर पर राष्टीय संयोजक मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि यह पार्टी दिल्ली में रह रहे उन लाखां पूर्वांचलियों की है, जो उपेक्षित है। उनकी पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 347 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उनकी पार्टी तब तक चुनाव लड़ेगी, जब तक वह सता में नहीं आ जाती, पार्टी दिल्ली की सभी सातों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जिसमें पश्चिमी दिल्ली से सतीश चंद्र झा को लोकसभा प्रत्याशी बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार न तो किसी से चंदा लेगे और न ही किसी को चंदा देंगे। चुनाव में स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगे।
सतीश चंद झा ने कहा कि वर्तमान समय में देश विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है, वहीं सभी दल वोट की राजनीति कर रहे है। देश में केवल दो ही दल किस प्रकार से लोकतंत्र का भला कर सकते हैं। ऐसे में हम एक विकल्प के तौर पर लोगों के सामने आएंगे। देश के हर हिस्से में पार्टी जनाधार को मजबूत करेगी। साथ ही लोगों के हितों को सामने रखते हुए चुनाव लडेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही सभी प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा। पार्टी की ओर से जोरदार अभियान चलाए जाने की बात कही।