नई दिल्ली- इंडिया हैबिटेड सेन्टर दिल्ली में ग्लोबल पीस फाउंडेशन की ओर से ग्लोबल पीस समीट-2019 का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे भारतवर्ष से विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों में जुटे हुए लोगों को डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया।
इन्हीं समाज सेवियों में से दिल्ली के पश्चिम विहार रामलीला कमेटी के प्रधान राम गोपाल गोयल को उनके अतुलनीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। श्री गोयल ने बताया कि रामलीला के दौरान गरीब लड़कियों का विवाह, चित्रकला प्रतियोगिता, विशेष प्रतिभाओ को सम्मानित करना खासकर महिलाओं को, विकलांगों की सहायता आदि के अलावा श्री गोयल ने बताया कि लांयस क्लब पश्चिम विहार ग्रेटर के माध्यम से भी सेवा कार्य निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि कृति स्पेशल स्कूल में 20 से अधिक स्पास्टिक बच्चों की सेवा की जा रही है। चौपाल का हवाला देते हुए श्री गोयल ने बताया कि इस संस्था के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जारी है। जब से श्री गोयल को डाक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है तभी से उन्हें बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है। श्री गोयल को बधाई देने वालो में मुख्य रूप से पश्चिम विहार रामलीला कमेटी, महाराजा अग्रसेन हॉस्पीटल पंजाबी बाग, चौपाल, कामधेनू मंगल परिवार, श्री वैष्णो मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट, लांयस क्लब पश्चिम विहार ग्रेटर, नई मुस्कान, टॉप टाईम, हरियाणा मैत्री संघ, सिद्धी विनायक पीतमपुरा, अग्रवाल सभा, कुंज बिहारी निष्काम चेरिटेबल ट्रस्ट, श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पीटल रोहिणी के अलावा अनेको संस्थाओं के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर पीडीजी लायन गुरचरन घई, अशोक हिसारिया, रामलीला के चेयरमैन योगेश शर्मा, महामंत्री ललित मुटरेजा, वेष्णो मंडल के प्रधान सतीश अग्रवाल, मुकेश कुमार के अलावा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।