टोक्यो ओलंपिक पहले ओलंपिकों से कठिन रहेगा : साइना


नई दिल्ली / टोक्यो साल 2020 के ओलिंपिक और पैरालिंपिक खेलों की मेजबानी करेगा।  भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा कि अगले साल होने वाला टोक्यो ओलंपिक पहले ओलंपिकों से कठिन रहेगा। ओलंपिक कांस्य विजेता साइना ने कहा कि इसी को देखते हुए वह टोक्यो 2020 के लिए अपनी फिटनेस स्तर और खेल में सुधार कर रही हैं। साइना 2016 में घुटने की सर्जरी के बाद से ही एक बार फिर शीर्ष पर पहुंचने के लिए जोर लगा रहीं हैं।


साइना ने कहा,‘हां, यह (2020 ओलंपिक) पिछले तीन ओलंपिक की तुलना में काफी कठिन होगा। चीन के खिलाड़ी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उनके अलावा कई दूसरी महिला खिलाड़ी भी शानदार लय में है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा कड़ी रहेगी।’ साइना ने एक कार्यक्रम में कहा, ‘मेरा ध्यान अभी ओलंपिक या फिर उसके लिए क्वालीफाई करने पर नहीं है। मेरा ध्यान टूर्नामेंटों में अच्छा करने, खेल में सुधार करने और अपने को फिट बनाये रखने पर है।’ टोक्यो ओलंपिक साइना का चौथा और अंतिम ओलंपिक खेल होगा। इससे पहले उसने 2008, 2012, 2016 में इन खेलों में भाग लिया था।


साथ ही पहले जापान के प्रधानमंत्री ने आईओसी के सदस्यों को इस बात का भरोसा दिलाया था कि जापान के फुकुशिमा परमाणु रिएक्टर से हो रहे रिसाव से टोक्यो में होने वाले इन खेलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।