नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ५वें चरण में प्रत्याशियों की आर्थिक स्थितियों में कितना अंतर है, यह इस तथ्य से समझा जा सकता है कि ५ सबसे अमीर प्रत्याशियों की संपत्ति बाकी १७९ करोड़पति प्रत्याशियों से भी अधिक है। इन ५ की कुल संपत्ति ९४९.५५ करोड़ रु मूल्य की है, बाकी करोड़पतियों की कुल संपत्ति ८२१.९९ करोड़ रु है।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) द्वारा जारी रिपोर्ट में इन प्रत्याशियों के विश्लेषण में यह सामने आया है। पांचवें चरण के ६७४ प्रत्याशियों में से ६६८ की चुनावी हलफनामों के आधार पर यह रिपोर्ट बनाई है।
इसमें कई प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति चंद हजार रुपये और कुछ ने तो शून्य ही बताई है। ५ सबसे अमीर प्रत्याशियों की संपत्ति बाकी सभी प्रत्याशियों की संपत्ति के जोड़ से अधिक रहेगी। वहीं, समस्त प्रत्याशियों की औसत संपत्ति २.५७ करोड़ रु आंकी गई।
- ५ करोड़ से अधिक संपत्ति वाले ९ फीसदी
आर्थिक स्थिति संख्या प्रतिशत
५ करोड़ या अधिक ६० ९
२ से ५ करोड़ ६१ ९
५० लाख से २ करोड़ १४२ २१
१० लाख से ५० करोड़ १९४ २९
१० लाख से कम २११ ३२
- २०१७-१८ में सर्वाधिक आय इनकी
प्रत्याशी, पार्टी सीट आय
जयंत सिन्हा, भाजपा हजारीबाग ५ करोड़
श्यामाचरण गुप्त, सपा बांदा ४ करोड़
ज्योति मिर्धा, कांग्रेस नागौर ४ करोड़
लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा सबसे अमीर, संपत्ति १९३ करोड़
- पांच सबसे अमीर प्रत्याशी
प्रत्याशी, पार्टी सीट संपत्ति
पूनम सिन्हा, सपा लखनऊ १९३
विजय मिश्रा, प्रसपा सीतापुर १७७
जयंत सिन्हा, भाजपा हजारीबाग ७७
श्यामाचरण गुप्त, सपा बांदा ६५.५६
ज्योति मिर्धा, कांग्रेस नागौर ६५.०६
आंकड़े करोड़ रुपये में
सबसे ज्यादा करोड़पति भाजपाई, औसत संपत्ति सपाइयों की ज्यादा
पार्टी संख्या प्रतिशत सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति
भाजपा ३८ ७९ ६.९१ करोड़
कांग्रेस ३२ ७१ ८.७४ करोड़
बसपा १७ ५२ ३.३२ करोड़
सपा ८ ८९ ३१.५७ करोड़
दागियों में महिलाएं ऊपर सरिता नायर पर ३४, लॉकेट पर १७ केस
सबसे ज्यादा ३४ केस अमेठी से निर्दलीय प्रत्याशी सरिता एस.नायर पर दर्ज हैं। वे २ केस में सजा भी पा चुकी हैं, जिनमें ३ साल की सजा और ४५ लाख का जुर्माना शामिल है।
दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल की हुगली सीट से भाजपा प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी हैं, जिन पर १४ मामले दर्ज हैं। इनमें २७ धाराएं गंभीर अपराधों की लगी हैं। तीसरे स्थान पर भाजपा के बैरकपुर प्रत्याशी अर्जुन सिंह हैं, जिन पर २४ केस हैं।
- दागी-अपराधी भी कम नहीं
१२६ प्रत्याशियों (१९ प्रतिशत) पर आपराधिक केस
९५ प्रत्याशी जघन्य अपराधों में आरोपी
६ प्रत्याशी अपराधी घोषित किए गए
३ प्रत्याशियों पर हत्या के मामले दर्ज
२१ पर प्राणघातक हमले के आरोप
९ पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के आरोप
५ प्रत्याशियों पर भड़काऊ भाषण देने के केस
- पार्टियों में अपराधी: भाजपा के ४८ में से २२ दागी, सपा के ९ में ७
भाजपा के ४८ में से २२ प्रत्याशियों पर केस है। कांग्रेस के ४५ में से १४, बसपा के ३३ में से नौ और सपा के ९ में से सात पर केस। जघन्य अपराधों में आंकड़ा चारों पाटिNयों के लिए क्रमश: १९, १३ और ७-७ रहा।
- रेड अलर्ट : बिहार के मधुबनी में आठ, अमेठी में सात उम्मीदवार दागी
इस चरण में जिन ५१ लोकसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं उनमें से २० में तीन या उससे अधिक प्रत्याशियों पर केस दर्ज हैं। इनमें मधुबनी के १६ में से आठ, अमेठी के २६ में से सात, सीतामढ़ी के २० में से पांच प्रत्याशी दागी हैं।