देहरादून। : राज्य में लोकसभा चुनाव सम्पन्न हो जाने के उपरांत उत्तराखण्ड के स्टार प्रचारक अन्य राज्यों में भाजपा उम्म्दीवारों के लिए प्रचार अभियान में ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे है। इसी कड़ी में पूर्वी दिल्ली के प्रत्याषी मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लुभाने के लिए मसूरी विधायक गणेष जोषी ने पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में गौतम गंभीर के साथ रोड षो किया।
इससे पूर्व मसूरी विधायक द्वारा उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड से अवतरित होने वाली पतित पावनी मां गंगा के पवित्र जल तथा रूद्राक्ष एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व अभिनेता मनोज तिवारी से प्रचार अभियान के दौर भैंट कर उन्हें भी पतित पावनी मां गंगा के पवित्र जल तथा रूद्राक्ष एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट किया। इस दौरान मसूरी विधायक के साथ खटीमा के विधायक पुश्कर सिंह धामी तथा भाजपा नेता कैलाष पंत भी उनके साथ रहे।