राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर परिजनों ने किया स्मरण, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस परिवार सहित पूरे देश ने उनका स्मरण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजीव गांधी को याद किया है।


पीएम मोदी ने ट्वीट कर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि। पीएम मोदी के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह ने दिल्ली में वीर भूमि जाकर राजीव गांधी की समाधि श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी यहां पहुंचे और राजीव गांधी को याद किया।



पूर्व पीएम व पूर्व राष्ट्रपति के अलावा कांग्रेस परिवार भी राजीव गांधी को याद करने उनकी समाधि पर पहुंचा। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।


इस दौरान पूरे गांधी परिवार के साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा व उनके बच्चे भी मौजूद रहे। गांधी परिवार के अलावा कांग्रेस के तमाम नेता व कार्यकर्ता भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर वीर भूमि में जुटे और उन्हें याद किया।


पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, गुलाम नबी आज़ाद, केसी वेणुगोपाल, एके एंटनी, आनंद शर्मा, शीला दीक्षित, भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई सांसद, वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने वीर भूमि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं वर्षगांठ पर श्रद्धांजलि और पुष्प अर्पित किया।


बता दें कि तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती धमाके में राजीव गांधी की मौत हो गई थी। यह अटैक 21 मई 1991 को हुआ था। लिट्टे संगठन से जुड़े लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया था।