भोपाल। राजधानी भोपाल आए पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ही प्रदेश के मामूली आदमी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया और दोनो ने मिलकर पार्टी के लोकतंत्र को खत्म कर दिया।
श्री सिन्हा ने कहा कि, पीएम मोदी ने पाकिस्तान को मुख्य मुद्दा बनाने का प्रयास किया है। चीन का जिक्र तक नही किया गया। चीन की बात करने पर मोदी जी की छाती 3 इंच की हो जाती है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि वित्त और विदेश मंत्री की औकात क्या है। जिस वित्त मंत्री को यह नहीं पता की नोटबन्दी लागू होने वाली है तो वह किस काम के हैं।