० भीषण गर्मी से लोगों की हालत खराब
० मानसून में पखवाड़े भर की देरी
बिलासपुर। मानसून के आने में अभी लगभग पखवाड़े भी की देरी है और शहर का तापमान फिर तेजी बढ़ रहा है। कल जहां पारा ४४ डिग्री पर था वहीं आज तापमान में २ डिग्री की वृद्धि हो गई। आज तापमान में २ डिग्री की वृद्धि हो गई और ४६ डिग्री पर पारा पहुंच गया।
जिससे दिनभर धरती गर्म की तरह दहकती रही और लोग भीषण गर्मी की थर्ड डिग्री झेलते रहे। ३ दिन पूर्व अंधड़ बारिश के कारण तापमान ७ डिग्री नीचे लुढक़ गया था। ३७ डिग्री तापमान पहुंचने पर लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी लेकिन सिस्टम का असर खत्म होते ही सूरज ने अपने तेवर फिर से दिखाने शुरू कर दिए।
भयंकर गरमी की मार झेल रहे लोगों को फिलहाल राहत नहीं मिल पा रही है। घरों में पंखे-कूलर भी अब गर्म हवा फेंक रहे हैं। दिन में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लोग अब मानसून के जल्दी आने की कामना करने लगे हैं।
उत्तरी पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण आज तापमान फिर ४६ डिग्री के करीब पहुंच गया और दिनभर लोग गर्मी उमस के कारण परेशान रहे, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी गर्म हवाएं तेजी से आ रही है,जिसके कारण कल मंगलवार को जिले का तापमान फिर से ६ डिग्री बढ़ गया आज ४६ डिग्री के साथ बिलासपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
जैसे ही मानसून करीब आ रहा है तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी हो रही है और पारा ४६ डिग्री पहुंच गया। रविवार को हुई बारिश के कारण तापमान ३७ डिग्री लुढक़ गया था और लोगों को गर्मी उमस से काफी राहत मिल गई थी,
लेकिन उत्तरी पश्चिमी गर्म हवाओं ने मध्य छत्तीसगढ़ के ऊपर काफी प्रभाव डाल दिया है,जिसके कारण गर्मी,उमस से लोग आज दिनभर परेशान रहे। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि कोई विशेष सिस्टम नहीं होने कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है और पश्चिमी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बना सिस्टम कमजोर हो गया है।