महाप्रबंधक ने की मंडल रेल प्रबंधक के साथ बैठक


बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय ने आज मंडल रेल प्रबंधक सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल, अपर मंड़ल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय एवं शाखाधिकारियों के साथ बैठक की।


इस अवसर पर महाप्रबंधक के सचिव हिमांशु जैन भी उपस्थित थे। इस दौरान महाप्रबंधक को पावर प्रजेन्टेशन के माध्यम से मंडल में किए जा रहे कार्यों की प्रगतिए उपलब्धियों एवं योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारियां दी गई। महाप्रबंधक ने गंभीरता पूर्वक इसकी समीक्षा की तथा आवश्यकतानुसार दिशा निर्देश दिए।


उन्होने मंडल रेल प्रबंधक एवं सभी अधिकारियों के साथ मंडल में चल रहे स्वीकृत कार्यों, यात्री सुविधाओं, लदान एवं कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। सभी स्वीकृृत कार्यों को विभागों के साथ समन्वय करते हुए प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश उन्होंने दिया।


सुरक्षा एवं संरक्षा की दृृष्टिकोण से समपार फाटकों को बंद करने की दिशा में बनाये जा रहे रोडओवरब्रिज/रोडअंडरब्रिज/सीमित ऊंचाई सबवे निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्देश उन्होंने दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के विकास में उसके कर्मचारी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं अत: इनके हितों का ध्यान रखना आवश्यक है।


अधिकारियों से उन्होंने आहवान किया कि अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से चर्चा कर उनके मनोबल बढाने का हमेशा प्रयास करें। बैठक के बाद वे बिलासपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के लिए गए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक आर.राजगोपाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय महाप्रबंधक के सचिव हिमांशु जैन, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक(समन्वय) पुलकित सिंघल सहित मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।


स्टेशन में निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेट नं.०२ के पास दीवार में लिखे गुरू रविन्द्र नाथ टैगोर की लिखी एतिहासिक कविता को पढा। इसके पश्चात बिलासपुर स्टेशन में रिडेवलपमेंट के तहत हो रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। गेट नं ०१ के पास बन रहे पुâटओवर ब्रिज एवं एस्केलेटर को ड्राइंग स्केच के साथ देखा एवं इसके प्रगति का जायजा लिया।


प्लेटफार्म परिसर का निरीक्षण करते हुए जनआहर, कमसम एवं केटरिंग स्टाल को भी उन्होंने देखा। तत््पश्चात वे गेट नं ०३ में स्थित अनारक्षित टिकट घर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रिटायरिंग रूम एवं डॉरमेटरी जाकर वहां की व्यवस्थों को भी उन्होंने देखा।


वहां से वे बाल सहायता केन्द्र गए तथा वहां के कर्मचारियों से वहां की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात वे एस्केलेटर का जायजा लेते हुए हावडा एंड के पुâटओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्टेशन के दूसरे छोर तक विस्तारित होने वाले पुâटओवरब्रिज के प्लान को ड्राईग के साथ अवलोकन किया।


इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। इस दौरान इन्होंने पत्रकारों से चर्चा भी की। चर्चा के दौरान उन्होंने बिलासपुर स्टेशन के स्वच्छता की खुले मन से तारीफ की। साथ ही उपलब्ध यात्री सुविधाओं को बेहतर बताया। साथ ही उन्होंने मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तारीफ की तथा आने वाले दिनों में और बेहतर यात्री सुविधा उपलब्ध कराने की बात पत्रकारों से कही।