० दो गंभीर सिम्स में भती
० लोखंडी में हुआ हादसा
बिलासपुर। ग्राम लोखंडी में बन रहे हाइवे में फ्लाई ओव्हर निर्माण के दौरान बीम धराशायी हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हाइवे में बन रहे छोटे से फ्लाई ओव्हर में मजदूर ढलाई के काम में लगे हुए थे।
अचानक शाम को तेज आंधी चलने से फ्लाई ओव्हर का बीम धसक गया और मलबे में मजदूर दब गए। बताया यह भी जाता है कि लोखंडी में बन रहे नेशल हाइवे सडक़ों का घटिया निर्माण हो रहा है जिसके चलते हादसा हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में लगी हुई है।
सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोखंडी में नेशनल हाइवे का निर्माण चल रहा है। यहां पर रोज कई मजदूर काम करने आते हैं। रोज की तरह आज भी मजदूर सडक़ निर्माण में लगे हुए थे। लोखंडी गांव में सडक़ पर एक छोटा सा फ्लाई ओव्हर बनाय जा रहा है।
आज जिसकी ढलाई चल रही थी। शाम को अचानक तेज आंधी चलने से फ्लाई ओव्हर का बीम ढह गया ऊपर काम कर रहे मजदूर नीचे गिरकर मलबे में दब गए। हादसा होने के बाद मजदूरों के बीच हडक़ंप मच गया लोग भागते हुए वहां पहुंचे और अपने साथियों को मलबे से निकालना शुरू किया।
इस दुर्घटना में मजूदर अर्जुन की मौत हो गई। वहीं देवानंद और हेमंत बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। सकरी पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।