पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा है। इस गांव के लोग डंडों से बुजुर्ग शेरनी को पीटते नजर आ रहे है। शेरनी हिम्मत करके उठी, जिसके बाद यह ग्रामीण दूर भाग गये, लेकिन उसे काफी चोट आयी थी, जिसके बाद शुक्रवार सुबह शेरनी ने दम तोड दिया।
शेरनी की इस तरह हुई हत्या से टाइगर रिजर्व प्रशासन सवालो के कठघरे में आ गया है। वीडियो में कुछ वर्दी धारी भी दिखाई दे रहे हैं।गौरतलब है कि गुरुवार को पीलीभीत टाईगर रिजर्व की दियोरिया रेंज के पास मटेना कालोनी में मानव वन्य जीव संघर्ष हुआ था। शेरनी ने 9 ग्रामीणो पर हमला कर घायल कर दिया था। जिसके बाद में ग्रामीणो ने इकट्ठा होकर शेरनी को लाठी-डंडो से बूरी तरह पीटा।
जिसके बाद घायल शेरनी गांव के पास ही जंगल में एक जगह बैठ गई और उठ नही पा रही थी। मौके पर पहुचे पीलीभीत टाईगर रिजर्व के अधिकारी ने उसका इलाज भी नही कराया। शेरनी रात भर दर्द से कर्राती रही और तडप-तडप कर शुक्रवार सुबह जान दे दी।
फिलहाल टाईगर रिजर्व की टीम शव का पीएम करायेगी और मामले में आरोपी ग्रामीणो के खिलाफ कार्यवाही करेगी। वही जिलाधिकारी ने आरोपी ग्रामीणो के खिलाफ वन विभाग को कानूनी कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं।