बस्ती। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चन्द चौधरी की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष राम मनोहर चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कारगिल स्तम्भ पर अमर शहीदों को नमन् किया।
दीवान चन्द चौधरी ने कहा कि अधिकांश किसान के बेटे ही सरहद की सुरक्षा करते हैं और देश के आन मान के लिये सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं। कारगिल की लड़ाई भारतीय स्वाभिमान का संघर्ष था जिसमें सैनिकों के अदम्य साहस से हम विजेता बनकर उभरे।
देश के लिये प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन् करने वालों में दिवान चन्द पटेल, डा. आर.पी. चौधरी, हृदयराम वर्मा, राजेन्द्र चौधरी, धु्रबचन्द्र यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, रामसुरेमन, रामनेवास चौधरी, विनय, त्रिवेनी, राममहीपत, सर्वजीत के साथ ही भाकियू के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।