सत्येन्द्र मतवाला अध्यक्ष, हरीश दरवेश सचिव बने
बस्ती। प्रगतिशील लेखक संघ जिला इकाई का चुनाव शनिवार को पर्यवेक्षक डॉ. रघुवंशमणि त्रिपाठी की देख रेख में कलेक्टेªट परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।
अध्यक्ष मण्डल में डॉ. राम नरेश सिंह 'मंजुल' डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ' प्रकाश' भद्रसेन सिंह 'बंधु' वसीम अंसारी, डा. पंकज कुमार सोनी चयनित हुये। सत्येन्द्रनाथ मतवाला अध्यक्ष, हरीश दरवेश सचिव और सचिव मण्डल में डा. राम मूर्ति चौधरी, समीर तिवारी, संगठन मंत्री डॉ. अजीत श्रीवास्तव 'राज' संरक्षक मण्डल में डा. रघुवंश मणि, श्याम प्रकाश शर्मा एडवोकेट, डा. वी.के. वर्मा चुने गये। इसी क्रम में राघवेन्द्र मोहन शुक्ल, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, नवनीत पाण्डेय, विजय प्रकाश श्रीवास्तव ' सागर गोरखपुरी' सदस्य बनाये गये।