शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जिलाधिकारी का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। वीडियों में गर्भवती महिला को चौथा बच्चा पैदा करने पर डीएम महिला को बेशर्म बोल रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संगठन और किसान यूनियन ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने मामले की शिकायत महिला आयोग और सीएम से करने की बात कही है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर जिला अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गई तो किसान यूनियन सड़कों पर उतरेगी।
वहीं डीएम से इस मामले में सवाल किया गया तब वहां मीडिया से भी बदसलूकी करते नजर आए। शाहजहांपुर के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह कभी महिलाओं की रसोई में घुसकर रोटी बनाते हैं तो कभी महिलाओं को बैठाकर ई-रिक्शा चलाते हैं। लेकिन डीएम साहब के एक वायरल वीडियो ने महिलाओं को शर्मसार कर दिया है।
दरअसल जिलाधिकारी महिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक गर्भवती महिला को चौथा बच्चा पैदा करने पर उस बेज्जत करके उसे बेशर्म कह डाला। महिला गर्भवती थी बिस्तर ना मिलने पर डीएम से शिकायत कर रही थी। लेकिन डीएम ने महिला की मदद करने की जगह चौथा बच्चा पैदा करने पर बेशर्म बोल दिया। डीएम ने सवाल पूछा कि कौन सा बच्चा है तुम्हारा? महिला ने कहा कि चौथा। इस पर डीएम ने उससे पूछा कि ये चौथा बच्चा पैदा कर रही हो, क्यों? तुम्हें शर्म नहीं आती। दो काफी नहीं हैं।