हैदराबाद, 12 मुंह और 24 भुजा वाले गणपति बप्पा


हैदराबाद। तेलंगाना राज्य के हैदराबाद के खैरताबाद में 61 फीट ऊंची गणपति बब्बा की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


गणेश उत्सव समिति के पंडाल में यह प्रतिमा विराजित होगी। उत्सव समिति का दावा है यह देश की सबसे बड़ी विशाल मूर्ति है।



गणपति बप्पा की जो मूर्ति तैयार की गई है। उसमें 12 मुख और 24 भुजाएं बनाई गई हैं।7  घोड़ों के साथ गजानन को सूर्य देव का रूप भी दिया गया है। उत्सव समिति के अनुसार इस प्रतिमा को बनाने में कारीगरों को 100 दिन से ज्यादा का समय लगा है। 



उल्लेखनीय है अभी तक महाराष्ट्र में गणेश उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था। लेकिन इस बार तेलंगाना राज्य में विशेष रूप से हैदराबाद में गणपति बप्पा की पूजा और उत्सव महाराष्ट्र को भी पीछे छोड़ देगा, ऐसा लग रहा है।