बस्ती। मंगलवार को अपना दल एस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय लोहिया मार्केट में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के संयोजन में जम्मू-कश्मीर पर हुये ऐतिहासिक फैसलों पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया।
विवेक चौधरी ने कहा कि 7 दशक बाद सच्चे अर्थो में कश्मीर और लद्दाख को आजादी मिली। धारा 370 और अनुच्छेद 35 ए के समाप्त होने से कश्मीर में विकास के नये युग का सूत्रपात होगा। आतंकवाद की घटनायें समाप्त होंगी और कश्मीर घाटी के लोग देश की मुख्य धारा से जुड़ गये। यह देशवासियों के लिये गौरव का क्षण है।
इसी क्रम में चन्द्र प्रकाश चौधरी, रामसजीवन दूबे और शिवसरन चौधरी, पिन्टू उपाध्याय ने अपना दल एस की सक्रिय सदस्यता लिया। प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में रमेश चन्द्र गिरी, झिनकान चौधरी, अनिल चौधरी, विनोद चौधरी, रमेश चन्द्र भारती, महिपाल पटेल, प्रमोद आर्य, आकाश पटेल, शिवपूजन, पुरूषोत्तम वर्मा, इन्द्रजीत यादव, नीलेश गौतम, राजेन्द्र उपाध्याय के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।