सिंगरौली। कलेक्टर श्री केवीएस चौधरी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खुटार में पहुचकर विद्यालय के बच्चो के साथ विशेष सामूहिक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में समिल हुये।
सामूहिक मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम मे पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, श्रीमती नुपूर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋतुराज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंडे, एसडीएम ऋषि पवार, जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश मिश्रा, डीपीसी एस.के त्रिपाठी,
आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग संजय खेडकर, जिला महिला वाल विकास अधिकारी प्रवेश मिश्रा, सहायक संचालक पशु चिकित्सा डीपी त्रिपाठी, मुख्य स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी आरपी पटेल, तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा,जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुलभ सिंह पोषाम, सरपंचत बालमुकुन्द सिंह प्राचार्य आर.के दुबे, समाजसेवी लालजी शाह, जनकलाल सोनी, सहित जिला के अधिकारी के द्वारा रूचिकर भोजन का आनंद लिया गया।