नगर पालिका कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत के पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन पर नगर पालिका कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।


 जेटली को अपनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने कहा कि आदरणीय जेटली जी का निधन भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता। उनके संगठन और राष्ट्र निर्माण में भूमिका अतुलनीय है। देश क्राॅतिकारी बदलाव के लिए आपको सदा याद करता रहेगा। मै उनकों भावपूर्ण श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करती हॅू।



इसी क्रम में जेटली को अपनी श्रद्वांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि देश को उनकी कमी हमेशा खलेगी, राज्य सभा में पक्ष और विपक्ष में रहते उनके दिए गए भाषण हमेशा चिरन्तन रहेंगे। ऐसे वरिष्ठ नेता का हम सब को छोड़ कर जाना सभी के लिए वज्राघात के जैसा है वे सदैव हमारे हृदयों में वास करेंगे, प्रभू हरि से प्रार्थना करता हॅू कि जेटली जी के परिजनों को शक्ति प्रदान करें और उनकी पूण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे।



शोक सभा में प्रमुख रूप से अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अखिलेश त्रिपाठी, सभासद चुनमुन लाल,मो0 अहमद, ताड़क जायसवाल,डब्लू सोनकर, भाजपा कार्यकर्ता संजय उपाध्याय, रणजीत सिंह, चिन्टू मिश्रा, अमर निषाद, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, न0पा0 कर्मचारी सॅफाई इं0 सोम कुमार, राजकुमार लाल, सचिदानन्द सिंह, कनिक राम वर्मा, विपुल शुक्ला, शुभम शेखर यादव,वेद प्रकाश पाण्डेय, विनोद पाण्डेय, अजय तिवारी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।