इंदौर, १९ अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का ७५वां जन्मदिन २० अगस्त को मनाया जाएगा।
इसके एक दिन पहले आज कांग्रेसियों ने पीपल्यापाला चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा और आसपास की साफ-सफाई की। साथ ही दुग्धाभिषेक किया गया।
राहुल-प्रियंका गांधी सेना के बैनर तले और प्रदेश प्रवक्ता जीतू दीवान के नेतृत्व में राजीव प्रतिमा पर सफाई की गई। सफाई अभियान चलाने के साथ कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि आने वाले सात दिन तक शहर में लगी महापुरूषों की प्रतिमा पर साफ-सफाई की जाएगी। इधर, कल राजीव गांधी के जन्मदिन पर सदभावना दौड़ का आयोजन भी किया जा रहा है।
म.प्र. राजीव विकास वेंâद्र के बैनर तले और प्रदेशाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दौड़ का आयोजन सुबह ८.३० बजे चोइथराम हॉस्पिटल से राजीव गांधी प्रतिमा स्थल तक किया जाएगा। राजीव के जन्मदिन पर शहर कांग्रेस कमेटी के बैनरर तले हितग्राही शिविर सुबह ९.३० बजे से पूâटी कोठी स्थित पुखराज पैलेस में लगेगा। इसका शुभारंभ इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री और गृहमंत्री बाला बच्चन करेंगे।
शहर कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने कहा कि शिविर में महिलाओं को ५० हजार रूपए तक की आर्थिक मदद ३० प्रतिशत सब्सिडी के साथ, युवा बेरोजगार के लिए २ से १० लाख रूपए मुख्यमंत्री स्वरोजगार के अंर्तत देने, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, कौशल विकास के अंतर्गत ट्रेनिंग एवं नौकरी देने और मुख्यमंत्री कन्याअभिभावक पेंशन योजना का लाभ देने के लिए आवेदन फार्म भरवाए जाएंगे।