(सोनीपत) सीएम मनोहर लाल के काफिले के आगे एक शख्स ने खुद को लगाई आग


सोनीपत। आज हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची|


लकिन यह यात्रा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के लिए ठीक नहीं रही| दरअसल जब सोनीपत में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची तो यहां का एक शख्स मनोहर लाल के काफिले के सामने खड़ा हो गया और खुद के हवाले कर दिया|शख्स ने खुद को तो आग लगाई ही लगाई साथ ही अपनी चपेट में चार और लोगों को ले लिया| फिलहाल शख्स की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।वहीँ, इस शख्स ने जिन चार लोगों को अपनी चपेट में लिया वो भी काफी झुलस गया हैं उनका भी नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है|


इस वजह से शख्स ने लगाई आग….
जानकारी के मुताबिक, खुद को आग लगाने वाले शख्स का नाम राजेश कुमार निवासी राठधाना है|राजेश कुमार का कहना था कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि जब सरकारी नौकरी निकले तब आना, दो बच्चों को ग्रुप डी में लगवा दूंगा।लेकिन उन्होने ऐसा नहीं किया|बताया जा रहा है कि सीएम द्वारा वादा ना निभाने के चलते शख्स ने खुद को आग लगाई है|



उधर, कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने बताया कि सोनीपत में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उन्हें एक शख्स को आग की लपटों में घिरे देखा, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा कर्मियों से उस शख्स को बचाने के लिए कहा। कविता जैन ने बताया कि घटना के कारणों को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल उनकी प्राथमिकता आग लगने से झुलसे लोगों की सहायता करना है।