सीहोर। भोपाल देवास राष्ट्रीय राज्यमार्ग के प्रबंधक शायर फिरोज फतेहपुरी को राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्राप्त होने पर दि आक्सफोर्ड उमावि सीहोर द्वारा सम्मानित किया गया।
कक्षा 8वीं की छात्रा मुबासिरा खान एवं कक्षा 6 छात्र शाकिब खान के पिता व विद्यालय के पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज खान, भोपाल-देवास राष्ट्रीय राजमार्ग में प्रबन्धक हैं। उन्हे उत्.ष्ट सेवा के लिए भारत नेपाल मैत्री एवार्ड, कविता-शायरी के माध्यम से गंगा-जमुनी तहजीब के लिए डायमंड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
आपने नेपाल में आयोजित साहित्यिक आयोजन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। हाल ही में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय राजमार्ग में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं तत्काल रूप से चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण हेतु हाइवे किनारे काफी संख्या में पौधारोपण, सामाजिक क्षैत्र में किए गए सेवाकार्यों के लिए राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए हैं।
शायर फिरोज फतेहपुरी को उक्त राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होने पर दि आक्सफोर्ड उमावि सीहोर की प्राचार्या डॉ. बीना जे. कुरियन ने सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कक्षा अध्यापिका अंजलि राठौर, शिक्षकगण के साथ पालकगण व विद्यार्थियों ने बधाई दी।