० 112 की टीम ने पहुंचाया सिम्स, कारण अज्ञात
बिलासपुर। तारबाहर खुदीराम बोस चौक पर आज दोपहर 12 बजे एक युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया।
उसके बाद उसने अपने पेट में भी चाकू से कई वार किया। जिससे वह घायल हो गया। और सडक़ पर गिर गया सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके पर जाकर घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सिम्स पहुंंचाया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
इस घटना के संबंध में डायल 112 के आरक्षक विजेंद्र कौल ने बताया कि डायल 112 की टीम को सूचना मिली कि तारबाहर खुदीराम बोस चौक पर एक युवक ने चाकू से अपना गला काट लिया है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके पर जाकर घायल युवक को तत्काल गाड़ी पर बैठाकर सिम्स लाया है। घायल युवक का नाम शांतनु मोहले बताया जा रहा है। वही उसके पास से एक चाकू भी बरामद किया गया है।
घायल युवक ने चाकू से अपने गले व पेट में कई वार किये है। इस घटना का कारण पता नही चल पा रहा है। ना ही उसके घर वालों का सिम्स के इंमरजेंसी वार्ड में घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू हो गया है। चाकू से गला काटने से और पेट पर चाकू से गोदने से युवक के शरीर से बहुत खून बह चुका है। वही उसने ऐसा क्यों किया यह अब तक पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस घायल के बयान लेगी। वही उसके परिजनों की पतासाजी की जा रही है।