कांग्रेस के चुनावी चंदे में 5 गुणा की बढ़ोत्तरी, कुल 146 करोड़ का चंदा मिला 

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 में करारी हार के बाद अब कांग्रेस उबरने में लगी है।


इसका जीता जागता उदाहरण कांग्रेस पार्टी के चंदे में पिछले साल के मुकाबले में बढ़ोतरी देखने को मिली है। चुनाव आयोग को दी जानकारी के मुताबिक चुनावी साल (2018-19) में कांग्रेस को पिछले साल (2017-18) के मुकाबले ज्यादा अनुदान (चंदा) मिला है। 2017-18 के मुकाबले 2018-19 में कांग्रेस के चुनावी चंदे में 5 गुणा की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। 2017-18 के 26 करोड़ के मुकाबले 2018-19 में कांग्रेस को 146 करोड़ चंदे के रूप में मिले हैं। कांग्रेस ने अपनी अनुदान रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी है।


हालांकि चंदे के मामले में बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस अभी भी काफी पीछे। बीजेपी ने अब तक 2018-19 की रिपोर्ट आयोग को नहीं सौंपी है लेकिन 2017-18 (पिछले साल) बीजेपी को 1027 करोड चंदे में मिले थे। कांग्रेस को पार्टी नेताओं ने भी चंदा दिया है।


जिसमें प्रमुख नाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी, सुष्मिता देव, दिग्विजय सिंह, कुमारी शैलजा से लेकर कई नेताओं ने चंदा दिया। सोनिया, राहुल, दिग्विजय सिंह ने 54,000, सिब्बल ने 1,00,000 लाख, सुष्मिता देव ने 2,00,000 लाख का चंदा दिया है। कांग्रेस के 146 करोड़ के चंदे में सबसे अधिक 55 करोड दि प्रगोग्रेसिव इलेक्ट्रोल ट्रस्ट ने दिए है। ये सारे चंदे 20,000 रुपये से ऊपर के हैं।