नर्मदा डैम समेत राज्य के 90 जलाशय पानी से लबालब

अहमदाबाद | गुजरात में मौसम की अब त 121.78 प्रतिशत बारिश हो चुकी है और इससे सरदार सरोवर नर्मदा बांध समेत 90 जलाशय 100 फीसदी पानी से लबालब हैं|


इस वर्ष कच्छ में सबसे अधिक 142.18 प्रतिशत बारिश हुई है| जबकि दूसरे नंबर पर दक्षिण गुजरात में 133.42 प्रतिशत, पूर्व-मध्य गुजरात में 112.87 प्रतिशत, सौराष्ट्र में 120.83 प्रतिशत, उत्तरी गुजरात में 89.86 प्रतिशत बारिश दर्ज हुई| राज्य में औसत कुल 993.70 मिमी बारिश हुई|



सामान्य से अधिक बारिश होने से राज्य के 204 जलाशयों में 90 जलाशय छलक गए हैं| 17 सितंबर 2019 की सुबह 8 बजे तक सरदार सरोवर नर्मदा बांध में 334079.90 एमसीएफटी जलराशि का संग्रह हुआ है, जो कुल संग्रह क्षमता का 100 प्रतिशत है| 68 जलाशयों में 70 से 100 प्रतिशत और 13 जलाशय 50 से 70 प्रतिशत भरे हैं| नर्मदा डैम में 206581 क्यूसेक पानी की आय हो रही और डैम से 85987 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है|


वहीं राज्य के वणाकबोरी डैम में 98498 क्यूसेक पानी का इन फ्लो और 98498 क्यूसेक आउट फ्लो, कडाणा जलाशय में 95200 क्यूसेक इन फ्लो और 126008 क्यूसेक आउट फ्लो, दमणगंगा जलाशयमें 45239 क्यूसेक इन फ्लो और 44782 क्यूसेक आउट फ्लो, उकाई जलाशय में 29293 क्यूसेक पानी का इन फ्लो और 10632 क्यूसेक पानी का आउट फ्लो है|


उत्तरी गुजरात के 15 जलाशयों में 57.41 प्रतिशत, मध्य गुजरात के 17 जलाशयों में 96.79 प्रतिशत, दक्षिण गुजरात के 13 जलाशयों में 91.78 प्रतिशत, कच्छ के 20 जलाशयों में 75.80 प्रतिशत और सौराष्ट्र के 139 जलाशयों में 84.55 प्रतिशत पानी के साथ राज्य के कुल 204 जलाशयों में 482214.66 एमसीएफटी यानी 86.62 प्रतिशत जलराशि का संग्रह हुआ है|