नई दिल्ली, सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट 

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में गिरावट आई है। सोने के भाव में गुरुवार को 53 रुपए की कमी हुई है। भाव में इस कमी से गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 39,007 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं पिछले सत्र में सोना 39,060 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।



जबकि चांदी के भाव में भी गुरुवार को 20 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब चांदी का भाव 45,830 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। इससे पहले बुधवार को चांदी 45,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली (खरीददारी) में कमी आने से चांदी के भाव में यह गिरावट दर्ज की गई है।



दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 53 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ है। रुपए में डॉलर के मुकाबले मामूली सुधार के चलते सोने के दाम में यह गिरावट आई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बात करें, तो गुरुवार को न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1472.70 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी मामूली गिरावट के साथ 17.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।