राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मना रहे ईद 


- शुरू हुआ कुर्बानी का सिलसिला
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित पूरे प्रदेश में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाई जा रहा है। इस अवसर पर मस्जिदों एवं ईदगाह पर में साफ-सफाई एवं रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी।


मस्जिदों में विशेष नमाज अता की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी। इसके बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह त्यौहार खुदा की राह से कुर्बानी का महत्व बताता है।


इसलिए इसे कुर्बानी या त्याग का त्यौहार भी कहते हैं। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को बधाई दी एवं नमाजियों के गले मिले। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज ईद के अवसर पर सभी को पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि देश में भाईचारा बना रहे। अपने ट्वीट में कहा कि सभी भाईयों और बहनों को ईद मुबारक। देश में भाईचारा बना रहे।